फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मूला वन रेस के प्रति उत्साहित दिखे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रफ्तार का रोमांच पैदा करने वाली फार्मूला- वन रेस के प्रति युवाओं में शुक्रवार को जबरदस्त उत्साह दिखा। अक्सर मूवी या बाइकों से फर्राटा भरकर भइया दूज की छुट्टी का लुत्फ उठाने वाले युवाओं को फर्राटा रेस का आकर्षण टीवी के सामने खींच लाया। रेस के हीरो देखने के लिए स्पोर्ट्स चैनल आन रहे।
विज्ञापन


पहली बार भारत में हो रही फार्मूला- वन रेस का जादू सुहाग नगरी पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी तक ओलंपिक और क्रिकेट आयोजनों के प्रति युवा वर्ग क्रेजी बना रहता था। हाल में इंग्लैंड के साथ भारतीय क्रिकेट टीम की पांच दिवसीय श्रंखला का जुनून युवाओं के सिर पर सवार था लेकिन शुक्रवार को युवाओं ने फार्मूला- वन रेस का लुत्फ उठाया।

हालांकि टिकट की महंगी दरों की वजह से ग्रेटर नोएडा जाने का साहस तो युवा नहीं जुटा सके लेकिन टीवी चैनल पर रफ्तार का रोमांच देखने के लिए उन्होंने जरा भी कोताही नहीं बरती। भारत के नारायन कार्तिकेयन और माइकल शूमाकर द्वारा कारों को दौड़ाने का अंदाज देखने के लिए युवा वर्ग टीवी से चिपका रहा। यूं तो भइया दूज की छुट्टी यूथ सर्किल मूवी देखकर या घूम- फिरकर बिताता था लेकिन शुक्रवार को वह फार्मूला-वन रेस के प्रति उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें