फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: पूर्व फुटबॉलर प्रबीर मजूमदार का 77 साल की उम्र में निधन, एआईएफएफ ने शोक व्यक्त किया

Thu, 28 Dec 2023 09:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1960 और 1970 के दशक के स्टाइलिश डिफेंडर मजूमदार ने घरेलू सर्किट में ईस्ट बंगाल और ईस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संतोष ट्रॉफी में भी बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
प्रबीर मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का गुरुवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। मजूमदार उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 1974 एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1960 और 1970 के दशक के स्टाइलिश डिफेंडर मजूमदार ने घरेलू सर्किट में ईस्ट बंगाल और ईस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संतोष ट्रॉफी में भी बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


प्रबीर मजूमदार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, ‘प्रबीर दा अपने समय के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित डिफेंडरों में से एक थे। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ मजूमदार ने ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हुए कई खिताब जीते, जिनमें कलकत्ता फुटबाल लीग, आईएफए शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप, डीसीएम ट्रॉफी, बोरदोलोई ट्रॉफी और कई अन्य खिताब शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें