फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुतिन रूस के रजनीकांत हैं, बारिश उन्हें नहीं वो बारिश को भिगाते हैं'

Mon, 16 Jul 2018 02:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन
विज्ञापन

फीफी विश्व कप 2018 का समापन शाही अंदाज में हुआ। फ्रांस ने रविवार को मास्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबला किसी ड्रामा से कम नहीं रहा। मैच में जमकर गोल हुए तो कुछ विरोधियों ने मैच रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन


प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भी थोड़ा ड्रामा हुआ, जब बारिश शुरू हुई। जहां अधिकांश लोग चमत्कार मानते हुए इसका आनंद उठा रहे थे, वहीं पोडियम पर एक ऐसी चीज देखने को मिली, जिसने कई लोगों को चौंका दिया। मंच पर खड़े रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एकमात्र ऐसे शख्स थे, जिनके सर के ऊपर छाता था जबकि क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर किटारोविक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रॉन भीग रहे थे।

सेरेमनी की यह फुटेज चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई ट्विटर यूजर्स ने पुतिन का जमकर मजाक बनाया है। कई यूजर्स ने रूसी राष्ट्रपति को छाता स्वीकारने के लिए खरीखोटी सुनाई जबकि कई यूजर्स ने पुतिन का जमकर मजाक बनाया। कुछ ही पलों में ट्विटर पर पुतिन के मीम की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलिए गौर करते हैं कि सोशल मीडिया पर पुतिन का किस तरह मजाक बना

व्लादिमीर पुतिन



(पुतिन ने इमेनुएल मैक्रॉन से कहा, मेरा छाता सिर्फ मेरा है, ये तुम्हारा नहीं, तुम फ्रेंच फ्राई, जाओ पहले खुद को बारिश में भिगो दो)




(पुतिन तो शक्कर के बने हैं, सबको बता दो) 




(सर हम अपने साथ कितने छाते लाए हैं? पुतिन: सिर्फ एक! उन्होंने हमें जीतने नहीं दिया, अब उन्हें भीगने दो!)




(इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं, एक तो पुतिन जैसे और दूसरे पुराने ड्रेंच कोम्बोवर प्रकार के लोग)




(पुतिन रूस के रजनीकांत हैं, बारिश उन्हें नहीं वो बारिश को भिगाते हैं)




(वो बारिश, रूसी मौसम की आकस्मिक योजना- पता करना था कि पुतिन के पास छाता है या नहीं)




(रूस के राष्ट्रपति पुतिन इतने शक्तिशाली हैं कि वह ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान फीफा ऑफिशियल्स पर बारिश करवा दी, इसे रखो अमेरिका)




(फ्रांस जीत गया पुतिन जी, अब हम क्या करें? बाढ़ में बहा दो उन्हें)




(पुतिन भूल गए कि जेंटलमैन कैसे होते हैं! उन्हें अपने सहायक को छाता लेकर पहले क्रोएशिया व फ्रांस के राष्ट्रपति का ध्यान रखने के लिए कहना चाहिए था)


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें