विल्लारियल ने ग्रुप एफ के अपने अंतिम मुकाबले में अर्नोट दांजुमा के दो गोल से अटलांटा को 3-2 से पराजित किया। इसके साथ ही यह टीम चैंपियंस लीग फुटबॉल के अंतिम-16 में जगह बनाने वाली आखिरी टीम बन गई।
विल्लारियल की टीम चैंपियंस लीग फुटबॉल के अंतिम-16 में जगह बनाने वाली आखिरी टीम बनी। विल्लारियल ने ग्रुप एफ के अपने अंतिम मुकाबले में अर्नोट दांजुमा के दो गोल से अटलांटा को 3-2 से पराजित किया। उत्तरी इटली में बर्फबारी के कारण यह मैच बुधवार को नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
स्पेनिश टीम विल्लारियल को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। उसके लिए दांजुमा (तीसरे, 51वें मिनट) और एटिने (42वें मिनट) ने गोल किए। अटलांटा की ओर से सलन मालिनोवस्की (71वें मिनट) और डुवान जापटा (80वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।