फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मामला मिलने के बाद टोरंटो और डी सी यूनाइटेड का एमएसएल मैच स्थगित

Sun, 12 Jul 2020 11:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social Media
विज्ञापन

मेजर लीग सॉकर (एमएसएल) ने टोरंटो एफसी और डी.सी. यूनाइटेड के बीच रविवार को खेले जाने वाले मैच को कोविड-19 से संक्रमण का एक मामला मिलने के बाद स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


मैच शुरू होने से पहले कोरोना वायरस की जांच में डी.सी. यूनाइटेड से जुड़े खिलाड़ी की एक नमूने की संक्रमित होने की बात सामने आयी जबकि एक अन्य का नतीजा स्पष्ट नहीं था।

एमएसएल फुटबॉल मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस जांच का प्रावधान है।

दोनों टीमों ने हालांकि अपने शुरूआती तौर पर मैदान में उतरने वाले खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी थी लेकिन लीग के नियमों के मुताबिक नमूने के संक्रमित मिलने के बाद मैच को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें