मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर एंटोइनी ग्रीजमैन मांसपेशियों की चोट के कारण स्पेनिश लीग की बाकी बचे सत्र से बाहर हो सकते है। बार्सिलोना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविवार को हुई जांच में पता चला कि ग्रीजमैन की दाहिनी जांघ में चोट है, जिसके कारण वह टीम से बाहर रहेंगे। क्लब ने हालांकि यह नहीं बताया कि फ्रांस का यह खिलाड़ी कितने समय के लिए टीम से बाहर रहेगा, लेकिन इतना तय है कि वह लीग बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेलेंगे। अभी यह भी साफ नहीं है कि वह अगस्त में नेपोली के खिलाफ चैंपियंस लीग के मुकाबले के लिए फिट हो पायेंगे या नहीं।