फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इयागो के दम पर जीता स्पेन, आखिरी मैत्री मैच में ट्यूनिशिया को 1-0 से हराया

Sun, 10 Jun 2018 11:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इयागो अस्पास
विज्ञापन

इयागो अस्पास के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर स्पेन ने विश्व कप से पहले अपने अंतिम मैत्री मैच में ट्यूनिशिया को 1-0 से पराजित किया। 2010 काविश्व चैंपियन स्पेन पिछले 20 मैचों से अजेय है। स्थानापन्न के रूप में उतरे इयागो ने खेल के 84वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। स्पेन अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को यूरो चैंपियन पुर्तगाल के खिलाफ, जबकि इसी दिन ट्यूनिशिया इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत करेगा। 

विज्ञापन


वहीं, अन्य मैचों में मोरक्को ने इस्टोनिया को 3-1 से, ऑस्ट्रेलिया ने हंगरी को 2-1 से पराजित किया। फ्रांस ने कलियान म्बापे के गोल के दम से अमेरिका से 1-1 से ड्रॉ खेला। म्बापे का यह फ्रांस के लिए 15 मैचों में चौथा गोल है। डेनमार्क ने मैक्सिको को 2-0 से, अजरबैजान ने लातविया को 3-1 से और फिनलैंड ने बेलारूस को 2-0 से मात दी। स्वीडन ने पेरू के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। 

मिटरोविच की हैट्रिक : एलेकसंडर मिटरोविच की शानदार हैट्रिक की बदौलत सर्बिया ने बोलीबिया को 5-1 से धो दिया। इस धमाकेदार जीत से विश्व कप से पहले सर्बिया का मनोबल काफी बढ़ा होगा। मिटरोविच ने चौथे, 23वें और 68वें मिनट में यह गोल किए। एक-एक गोल एडम (19वें मिनट) और बर्नीस्लाव इवानोविच (42वें मिनट) ने किया। विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे बोलीविया के लिए एकमात्र गोल कैंपोस ने 48वें मिनट में किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें