फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्री के लिए उपलब्ध फीफा वर्ल्ड कप के टिकट, एक घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग

Sat, 09 Jun 2018 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fifa world cup 2018
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से रूस में शुरू होने जा रहा है। इस साल में टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। सभी टीमों को आठ ग्रुप्स में बांटा गया है। वहीं रूस में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की को बिक्री शुरू हो गई है। टीकट उपलब्ध होने के एक घंटे के भीतर ही 1,20,000 टिकट बिक गए।

विज्ञापन


फुटबॉल फैंस यदि टिकट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे फीफा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। फीफा डॉट कॉम पर 15 जुलाई तक टिकटों की बिक्री होगी। बता दें कि दुनियाभर में अब तक करी 25 लाख फैंस से ज्यादा को टिकट जारी किए जा चुके हैं।

टिकटों की पुन: बिक्री अब 14 से शुरू हो सकती है। बता दें कि फीफा विश्व कप के टिकटों के लिए फीफाडॉटकॉम/ टिकट्स ही एकमात्र आधिकारिक और वैध वेबसाइट है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि फीफा टिकटों की अवैध बिक्री और वितरण को गंभीर समस्या मानता है।
विज्ञापन


वह इसे रोकने के लिए कई देशों में उपभोक्ता संरक्षण एजेंसियों समेत स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से अनधिकृत टिकट बिक्री को रोकने का प्रयास कर रहा है। ऐसे ही एक मामले में फीफा ने टिकट बेचने वाली कंपनी वायागोगो के खिलाफ चार जून को आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें