फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप: भारतीय फुटबॉल टीम 12वीं बार फाइनल में, छेत्री के दो गोल से हारा मालदीव

Thu, 14 Oct 2021 06:46 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले।

सार

भारत के लिए छेत्री (62वें, 71वें मिनट) और मनवीर सिंह (33वें मिनट) ने गोल किए। गत चैंपियन मालदीव के लिए एकमात्र गोल अली अशरफ (45वें मिनट) ने पेनाल्टी पर किया। 
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील छेत्री के नौ मिनट के भीतर दागे गए दो गोल के दम भारत ने मेजबान मालदीव को 3-1 से पराजित कर 12वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


सात बार के चैंपियन भारत को खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। अब शनिवार को फाइनल में भारतीय टीम का सामना नेपाल से होगा। भारत के लिए छेत्री (62वें, 71वें मिनट) और मनवीर सिंह (33वें मिनट) ने गोल किए। गत चैंपियन मालदीव के लिए एकमात्र गोल अली अशरफ (45वें मिनट) ने पेनाल्टी पर किया। 

छेत्री ने पेले को पीछे छोड़ा : इस दौरान छेत्री ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में ब्राजील के दिग्गज पेले को पीछे छोड़ दिया। छेत्री के 124 मैचों में 79 गोल हो गए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में एक गोल कर पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। छेत्री का अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी (80) से एक गोल कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें