फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF U-19 Women's Championship: सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल में बांग्लादेश ने भारत को 1-0 से हराया

Fri, 17 Dec 2021 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

भारत अपना अगला मैच रविवार को नेपाल के खिलाफ खेलेगा, जिसमें जीत से उसका फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा।
विज्ञापन
भारत vs बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को यहां मेजबान बांग्लादेश से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उसकी पहली पराजय है। भारत ने इससे पहले श्रीलंका और भूटान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


शामसुनहार का सातवें मिनट में पेनल्टी पर किया गया गोल आखिर में दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा कर गया। इस गोल के बाद बांग्लादेश अधिक आक्रामक हो गया लेकिन भारत को 40वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का बेहतरीन मौका मिला था जब सुमति कुमार ने मरियाम्मल को पास दिया लेकिन उनका शॉट सीधे बांग्लादेश की गोलकीपर रूपना के हाथों में चला गया। 

अमिशाल बक्सला के पास 55वें मिनट में गोल करने का अवसर था लेकिन वह रूपना को नहीं छका पाई जबकि 73वें मिनट में सुमति कुमारी का शॉट बाहर चला गया। भारत अपना अगला मैच रविवार को नेपाल के खिलाफ खेलेगा, जिसमें जीत से उसका फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें