फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार कोरोना पॉजिटिव

Wed, 02 Sep 2020 09:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेमार - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों ने बुधवार को इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी को दी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, 28 वर्षीय नेमार के साथ-साथ उनके अर्जेंटीना के साथी एंजेल डि मारिया और लिएंड्रो पेरेडेस भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में नेमार चैंपियन्स लीग के फाइनल में अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके थे, जिसके बाद उनके आखों से आंसू निकल गए थे। नेमार पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की चैंपियन्स लीग फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 1-0 से हार के बाद बेहद निराश थे।

खिताबी मुकाबले में नेमार का प्रदर्शन लचर रहा था। पिछले महीने चैंपियन्स लीग के फाइनल में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ हार के बाद टीम ने कोई मैच नहीं खेला है। टीम फ्रेंच लीग में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी।
विज्ञापन


बता दें पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी नेमार नेमार को दुनिया का सबसे महंगा फुटबॉलर माना जाता है। बार्सिलोना में चार साल गुजारने के बाद 2017 में नेमार ने 19.8 करोड़ डॉलर में फ्रांस के क्लब पीएसजी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें