कुछ दिन पहले सर्बिया और पुर्तागाल के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी गुस्सा हो गए थे। मैच के दौरान रोनाल्डो ने अपने कप्तान आर्मबैंड को भी फेंद दिया और मैच छोड़कर मैदान से बाहर चले गए। उनके द्वारा मैदान पर फेंके गए आर्मबैंड की नीलामी की गई। सर्बियन स्टेट टीवी के मुताबिक रोनाल्डो को ये आर्मबैंड 75 हजार अमेरिकी डॉलर में बिका है। सर्बिया में एक चैरिटी ग्रुप द्वारा क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आर्मबैंड की ऑनलाइन नीलामी की गई। इससे मिली धनराशि छह माह के बच्चे की सर्जरी पर खर्च की जाएगी.