फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, चेल्सी या बार्यन म्यूनिख से जुड़ने की संभावना

Sun, 03 Jul 2022 01:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोनाल्डो लंबे समय से मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं। हालांकि, अब उनके चेल्सी या बार्यन म्यूनिख से जुड़ने की संभावना जताई गई है। 37 साल के रोनाल्डो अभी तीन से चार साल और खेलना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार खिलाड़ी किस्टियानो रोनाल्डो अब किसी दूसरे क्लब से खेलने का मन बना रहे हैं। वो इसी सीजन से पहले अपनी टीम बदल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोनाल्डो ने अपने क्लब के सामने किसी दूसरी टीम से खेलने की इच्छा जताई है। वो अब इंग्लिश प्रीमियर लीग की बजाय चैंपियंस लीग में खेलना चाहते हैं। इस वजह से रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं। 
विज्ञापन


इस सीजन मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम चैंपियंस लीग में जगह नहीं बना पाई है। पिछले सीजन यह टीम कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई। इसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि रोनाल्डो अब इस क्लब के साथ अपना करार खत्म कर सकते हैं। हालांकि, क्लब के नए मैनेजर एरिक टेन हाग के अनुसार वो इसी क्लब के लिए खेलेंगे और उनके ऊपर अपनी टीम को जीत की पटरी पर वापस लाने का दारोमदार होगा। 
विज्ञापन

2021 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े थे रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो साल 2021 में ही मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम के साथ जुड़े थे। उन्होंने पिछले सीजन में इस क्लब के लिए 24 गोल दागे, लेकिन उनकी टीम को अधिकतर मौकों पर हार का सामना करना पड़ा या ड्रॉ के साथ संतोष करना पड़ा। इसी वजह से यह टीम कोई खिताब नहीं जीत पाई। कई बार अहम मौकों पर यह टीम मैच नहीं जीत पाई। इसके बाद रोनाल्डो अपना क्लब बदलने के बारे में सोच रहे हैं। 

चेल्सी या बार्यन म्यूनिख में हो सकते हैं शामिल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो चेल्सी या बार्यन म्यूनिख की टीम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ उनका करार खत्म होने में अभी एक साल बाकी है। इसके बावजूद रोनाल्डो यह क्लब छोड़ने का मन बना चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 37 साल के रोनाल्डो अभी तीन से चार साल तक खेलना चाहते हैं। हालांकि, इस बारे में उनकी तरफ से या मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें