फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की तरह फुटबॉल लीग भी धूमधड़ाके को तैयार

Tue, 06 Aug 2013 11:55 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम आईपीएल शैली की पहली फुटबॉल लीग के उद्घाटन मैच की मेजबानी करेगा। फुटबॉल लीग का आयोजन अगले साल 18 जनवरी से होना है।
विज्ञापन


सोमवार को लीग से संबंधित एक सूत्र ने कहा, ‘आईएमजी रिलायंस लीग की शुरुआत 18 जनवरी से हो रही है और यह 30 मार्च तक चलेगी। इसका पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा, संभवत: डीवाई पाटिल स्टेडियम में।

अगले कुछ दिनों में करार पर हस्ताक्षर हो जाएगा। आठ फ्रेंचाइजियों के लिए बोली अगले महीने लगाई जाएगी जबकि विदेशी समेत देसी खिलाड़ियों की नीलामी इस साल अक्तूबर में होगी।
विज्ञापन

किंग खान अब उतरेंगे फुटबॉल के मैदान में
लीग में जिन आठ फ्रेंचाइजियों को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, उनमें हैं पुणे, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, कोच्चि, गोवा, दिल्ली और बंगलोर। वहीं, गुवाहाटी और हैदराबाद को अतिरिक्त शहरों में रखा गया है।

सभी फ्रेंचाइजी पंजीकृत होंगे जबकि क्लब और कारपोरेट 10 सालों के लिए इन टीमों के मालिक होंगे। प्रत्येक टीम में 10 विदेशी खिलाड़ियों समेत 22 खिलाड़ी होंगे।

प्रत्येक फ्रेंचाइजी अंडर-23 कैटगरी के आठ घरेलू खिलाड़ियों और चार स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह देंगे। सभी मैच 90 मिनट के होंगे। लीग स्तर में चार शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जैसा की आईपीएल में होता है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) का मार्केटिंग पार्टनर आईएमजी रिलायंस ने 39 घरेलू खिलाड़ियों और एआईएफएफ के 20 खिलाड़ियों को पहले ही अनुबंधित कर रखा है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी अगले चार महीने में अनुबंधित कर लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें