फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार के गोल ने ब्राजील को बचाया, कोलंबिया उलटफेर का शिकार

Mon, 15 Jun 2015 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेमुको (चिली) में कप्तान नेमार ने कोपा अमेरिका कप में ब्राजील को पेरू के खिलाफ रविवार को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका अदा की।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में कोलंबिया की टीम को वेनेजुएला के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

पेरू ने तीसरे मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी जब क्रिश्चियन क्युइवा ने गोल कर दिया था लेकिन दो मिनट बाद नेमार ने ब्राजील को बराबरी दिला दी और इंजरी टाइम में साथी डगलस कोस्टा को निर्णायक गोल करने में मदद की।

मैन ऑफ द मैच चुने गए कप्तान नेमार के अब 44 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। ब्राजील के दिग्गज पेले ने 24 साल की उम्र में अपने 44 गोल पूरे किए थे लेकिन नेमार ने 23 साल की उम्र में यह आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के बाद यह ब्राजील की लगातार 11वीं जीत है। नेमार ने कहा, "यह प्रतियोगिता काफी चुनौतीपूर्ण है। हमने जीत हासिल की जो मायने रखती है। मैं नए रिकॉर्ड और गोल बनाना चाहता हूं। साथी खिलाड़ी को पासिंग और हर वो चीज करना चाहता हूं जिससे टीम को जीत में मदद मिले।"

मैच के दौरान नेमार को पीलाकार्ड भी देखने को मिला क्योंकि उन्होंने फ्री किक स्पॉट पर रेफरी के स्प्रे किए गए फोम को हटा दिया था। ब्राजील के कोच डुंगा ने नेमार की जमकर सराहना करते हुए कहा कि नेमार हमारे लिए फिर महत्वूपर्ण साबित हुए। उन्होंने बार्सिलोना के लिए तीन फाइनल खेले और यहां आकर उन्होंने शानदार ढंग से दायित्व संभाल लिया है।

ग्रुप सी के अन्य मैच में कोलंबिया को वेनेजुएला ने दूसरे हाफ में रूसी मूल के स्ट्राइकर सालोमोन रोंडन के गोल की मदद से कोलंबिया की मजबूत चुनौती को तोड़ दिया।

कोलंबिया की टीम में यूरोप की लीग में खेलने वाले नामी खिलाड़ी रिएल मैड्रिड के जेम्स रोड्रिग्ज, मैनचेस्टर यूनाइटेड के राडेमल फालकाओ और चेल्सी के जुआन कुआड्राडो शामिल थे लेकिन इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोलंबिया के गोलकीपर ने कहा कि वेनेजुएला के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया और हमारे खिलाड़ियों को व्यक्तिगत कौशल दिखाने का मौका नहीं दिया। अब हमें ब्राजील के खिलाफ मुकाबले पर ध्यान देना होगा। अभी हमारे दो मैच बाकी हैं। पिछले विश्व कप में ब्राजील ने कोलंबिया को 2-1 से पराजित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें