बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड रहे नेमार ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के साथ सबसे महंगा करार किया है। फ्रेंच क्लब के पुष्टि कर दी है कि ब्राजील के सुपरस्टार नेमार के साथ उन्होंने 5 साल का करार किया है। नेमार की हर साल करीब 30 मिलियन यूरो कमाई होगी।
बार्सिलोना से बायआउट क्लॉज के कुछ घंटो के बाद 222 मिलियन यूरो के भुगतान के साथ नेमार से करार पूरा किया गया। करार के बाद नेमार ने कहा, 'मैं पेरिस सैंट जर्मेन क्लब के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं जब से यूरोप आया हूं, ये क्लब हमेशा प्रतिस्पर्धी और इरादों से लबरेज दिखा है। सबसे बड़ी चुनौती, सबसे ज्यादा जिसने मुझे नए टीम साथियों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी कोशिश क्लब के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जीतकर फैंस को खुश करने की होगी।'