फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में होगा फीफा अंडर-17 विश्वकप का फाइनल

Tue, 28 Mar 2017 05:35 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में अंडर-17 फीफा विश्वकप का फाइनल मुकाबला 28 अक्तूबर को खेला जाएगा। नवी मुंबई और गुवाहाटी में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। भारत इस टूर्नामेंट की पहली बार मेजबानी कर रहा है। 
विज्ञापन


फीफा के इवेंट्स प्रमुख जैमी यार्जा के नेतृत्व वाले आठ सदस्यीय दल के सात दिन के भारत दौरे के बाद यह घोषणा की गई। इस दल ने छह मेजबान शहरों कोलकाता, नई दिल्ली, गुवाहाटी, मड़गांव कोच्चि और नवी मुंबई का दौरा किया।

छह से 28 अक्तूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान का प्लेऑफ मुकाबला, राउंड ऑफ 16 का एक मुकाबला और एक क्वार्टरफाइनल भी कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जाएगा। इसके अलावा ग्रुप-एफ के छह मैच भी 85 हजार दर्शक क्षमता वाले इस साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित होंगे। 
विज्ञापन


नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में दो सेमीफाइनल होंगे। नई दिल्ली में ग्रुप-बी के मैचों के अलावा राउंड ऑफ 16 के दो मुकाबले आयोजित होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम मुकाबला 16 अक्तूबर को खेला जाएगा।

प्रदूषण की समस्या के चलते मार्की मैचों की मेजबानी उससे छिन गई थी। नवी मुंबई ग्रुप-ए के लिए घरेलू मैदान होगा और अंतिम-16 चरण का एक मुकाबला भी आयोजित करेगा। गुवाहाटी ग्रुप-ई का घरेलू मैदान होगा और राउंड ऑफ 16 का एक मुकाबला भी उसकी मेजबानी में होगा। 

मड़गांव ग्रुप-सी के लिए घरेलू मैदान होगा और राउंड ऑफ 16 के दो मैचों के साथ साथ एक क्वार्टर फाइनल मैच की मेजबानी करेगा। फीफा दल की रेटिंग में तैयारियों के चलते सबसे खराब करार दिए गए कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक क्वार्टर फाइनल और राउंड ऑफ 16 का एक मैच होगा। यह ग्रुप-डी के लिए घरेलू मैदान होगा। 
विज्ञापन

अक्तूबर होगा फुटबॉल के त्योहार का महीना

फीफा इवेंट्स के प्रमुख जैमी यार्जा ने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत में अक्तूबर का महीना त्योहारों का महीना होता है और हम इसे फुटबॉल के त्योहार का महीना बनाना चाहते हैं। हमें मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम पसंद आया लेकिन यहां सब कुछ देखने के बाद कोलकाता का साल्ट टेक स्टेडियम हमारी उम्मीदों पर खरा उतरा।

यह एक ऐसा स्टेडियम है जिसमें काफी सुधार हुआ है और फीफा टीम के सभी सदस्य काफी खुश हुए। काम अभी बाकी है लेकिन हमें मंत्रियों से गारंटी मिली है कि सब कुछ हमारे आग्रह के मुताबिक ही पूरा होगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें