मोहन बगान ने बुधवार को आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले में दोनों हाफ में एक एक गोल की बदौलत गत चैम्पियन मिनर्वा पंजाब को 2-0 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। मैन आफ द मैच उमर हुसेनी ने 45वें मिनट में जबकि दिपांडा डिका ने 69वें मिनट में गोल दागा।
इस जीत से मोहन बगान की थोड़ी सी उम्मीद बनी हुई है, वह 12 मैचों में 18 अंक से तालिका में छठे स्थान पर बरकरार है जबकि मिनर्वा पंजाब उससे एक पायदान नीचे है और इतने ही मैचों में 13 अंक हैं।