फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लिगा फुटबाल टूर्नामेंट में मेसी ने बनाया रिकॉर्ड

Mon, 28 Jan 2013 01:22 PM IST
मैड्रिड/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ला लिगा फुटबाल टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस टूर्नामेंट के लगातार 11 मैचों में उन्होंने गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को ओसासुना की टीम को बार्सिलोना ने 5-1 से रौंद डाला, जिसमें मेसी ने चार बेहतरीन गोल दागे।     
विज्ञापन


मेसी अब तक इस सत्र में 33 गोल दाग चुके हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 12 अधिक गोल किए हैं। रोनाल्डो ने रविवार को रीयाल मैड्रिड की गेटेफे पर 4-0 से जीत में हैट्रिक बनाई थी।

इससे पूर्व ओसासुना के अलेंजांद्रो अरिबास ने मैच के दौरान दो बार हाथ से गेंद को छुआ, जिस वजह से उन्हें खेल से बाहर कर दिया गया। इस बजह से ओसासुना की टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्सिलोना की ओर से प्रेडो रोड्रिग्ज ने एक गोल दागे जबकि ओसासुना की ओर से एकमात्र गोल राओल लो ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें