फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: भारतीय महिला टीम के कोच मयमोल रॉकी ने दिया इस्तीफा

Tue, 20 Jul 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मयमोल रॉकी की निगरानी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और कई अंतरराष्ट्रीय सफलताएं हासिल की।
विज्ञापन
मयमोल रॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की चार साल तक कोच रही मयमोल रॉकी ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय टीम के साथ सहायक कोच के रूप में भूमिका निभाने के बाद उन्हें 2017 में टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनकी निगरानी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और कई अंतरराष्ट्रीय सफलताएं हासिल की। उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट से बातचीत में उनकी क्षमताओं पर विश्वास जताने के लिए महासंघ का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इतने वर्षों तक मुझ पर और टीम पर विश्वास करने के लिए मैं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।' उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में हमने जो प्रगति की है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। हमें जो शानदार सुविधाएं और सफलता मिलीं उसका श्रेय महासंघ, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और ओडिशा सरकार से मिले समर्थन को जाता है।'

विज्ञापन

एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा, 'मयमोल रॉकी ने व्यक्तिगत कारणों से सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में बने रहने में असमर्थता व्यक्त की है।' उन्होंने कहा, 'हमने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है और भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। उनके भविष्य के कार्यों के लिए उन्हें हमारी शुभकामनाएं।'

भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम ने नवंबर 2018 में पहली बार ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बनाकर इतिहास रचा था। टीम ने 2019 में एसएएफफ महिला चैंपियनशिप में खिताब जीतने के अलावा नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। भारत अगले साल पहली बार एएफसी महिला एशियाई कप की मेजबानी करेगा। मयमोल ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें