फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्राजील अपनी मेजबानी में जीते 2014 का विश्व कप'

Sun, 28 Jul 2013 06:18 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर फुटबॉल विशेषज्ञ और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी पॉल मासेफील्ड अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीतने के लिए ब्राजील का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इस दक्षिण अमेरिकी टीम ने अपनी घरेलू सरजमीं पर खिताब नहीं जीता तो उन्हें बहुत हैरानी होगी।

मुंबई में कूह स्पोर्ट्स फुटबॉल डेवलेपमेंट सेंटर के नए तकनीकी निदेशक मासेफील्ड ने कहा, ‘मैं ब्राजील का समर्थन कर रहा हूं, पूरी तरह से। घरेलू मैदान, घरेलू सरजमीं और दर्शक उनका काफी समर्थन करेंगे। अगर अगले साल ब्राजील विश्व कप नहीं जीतता है तो मुझे हैरानी होगी।’

ब्राजील ने पिछले महीने फीफा कनफेडरेशंस कप की मेजबानी की थी और फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन स्पेन को 3-0 से हरा दिया था। मासेफील्ड ने इस साल चेल्सी क्लब के इंग्लिश प्रीमियर खिताब जीतने की भविष्यवाणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें