फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक: मार्टा बनीं लगातार पांच ओलंपिक में गोल करने वालीं पहली फुटबॉलर

Thu, 22 Jul 2021 07:41 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ब्राजील की खिलाड़ी ने किए दो गोल, टीम ने चीन को 5-0 से रौंदा 
  • छह बार की श्रेष्ठ फुटबॉलर रहीं मार्टा के अब तक 111 अंतरराष्ट्रीय गोल हो चुके हैं
विज्ञापन
ब्राजील की मार्टा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील की मार्टा लगातार पांच ओलंपिक में गोल करने वालीं दुनिया की पहली फुटबॉलर बन गईं। ब्राजील ने ओलंपिक में अपने पहले मैच में चीन को 5-0 से रौंद दिया।

विज्ञापन

 
 मार्टा ने दो गोल (9वां मिनट, 47वां मिनट)किए जबकि अन्य गोल डेबिन्हा (22वां मिनट), आंद्रिसा एल्वेस (74)और ब्रिटिज (89)ने किए। छह बार की श्रेष्ठ फुटबॉलर रहीं मार्टा के अब तक 111 अंतरराष्ट्रीय गोल हो चुके हैं। चीन की टीम दुनिया में 15वें नंबर की है लेकिन टीम में ज्यादातर खिलाड़ी नए हैं। केवल पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

ब्रिटेन ने चिली को हराया 
ब्रिटेन की टीम ने चिली को 2-0 से हराकर अपने ओलंपिक अभियान की जीत से शुरुआत की। बिना दर्शकों के खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन की ओर से दोनों गोल एलेन व्हाइट ने 18वें और 73वें मिनट में किए। फुटबॉल के मुकाबले उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें