फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bruno Fernandes Accident: मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर की कार दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में बाल-बाल बची जान

Mon, 18 Apr 2022 06:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के स्टार फुटबॉलर ब्रूनो फर्नांडीस एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सोमवार को 27 वर्षीय खिलाड़ी की पोर्शे कार की जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन
ब्रूनो फर्नांडीस - फोटो : twitter@utdreport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के स्टार फुटबॉलर ब्रूनो फर्नांडीस एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सोमवार को 27 वर्षीय खिलाड़ी की पोर्शे कार की जोरदार टक्कर हुई। हालांकि गाड़ी में सवार पुर्तगाली खिलाड़ी को किसी भी तरह की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच निकले। वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जल्दी ही ट्रेनिंग सत्र में जुड़ेंगे। फर्नांडीस की कार दुर्घटना लिवरपुल के खिलाफ प्रीमियर लीग के मैच से एक दिन पहले हुई। हालांकि इस पूरे मामले में उनकी तरफ से किसी भी तरह का बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन




ब्रूनो जनवरी में स्पोर्टिंग लिस्बन छोड़कर यूनाइटेड से जुड़े थे। वह अभी तक 120 मैचों में 49 गोल कर चुके हैं। उन्होंने मौजूदा सत्र में 40 मुकाबलों में नौ गोल किए हैं। इसके अलावा 14 बार उन्होंने गोल करने में मदद भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें