फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप से पहले चोटिल हुए मेसी, टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

Mon, 07 Nov 2022 10:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

मेसी से पहले अर्जेंटीना के डी मारिया और डिबेला भी चोटिल हो चुके हैं। इन खिलाड़ियों की चोट ने अर्जेंटीना की टीम को परेशानी में डाल दिया है। 
 
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत में चंद दिनों का समय बचा हुआ है और इससे पहले अर्जेंटीना की टीम चोट से जूझ रही है। दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक और टीम के स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी भी विश्व कप से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं। मेसी से पहले डी मारिया और डिबेला भी चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप में मुश्किल में फंस सकती है। 
विज्ञापन


कतर में होने वाला विश्व कप मेसी का पांचवां फीफा विश्व कप होगा। यह उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। ऐसे में मेसी अपनी टीम को विश्व विजेता बनाना चाहेंगे।

T20 WC: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में क्या होगी भारतीय टीम? कोच द्रविड़ ने दिए बड़े बदलाव के संकेत

पीएसी के मैच में नहीं खेले मेसी
लियोनल मेसी रविवार को पेरिस सेंट जर्मन और लॉरियंट के मैच में नहीं खेले। उनके पैर की मांसपेशियों में सूजन थी। इस वजह से वह मैच का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, पीएसजी ने बयान जारी कर कहा है कि मेसी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वह विश्व कप से पहले अपनी टीम के लिए आखिरी लीग मैच में खेल सकते हैं। 13 नवंबर को मेसी ऑक्जेरे के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। हालांकि, मेसी को चोट से बचाने के लिए उनका इलाज जारी रहेगा और वह जल्द ही ट्रेनिंग भी शुरू करेंगे। 

T20 WC: सेमीफाइनल मुकाबले में अंपायरिंग में नहीं होगी कोई गड़बड़ी, भारत-इंग्लैंड मैच में फैसले लेंगे ये दिग्गज

मेसी विश्व कप से पहले अच्छी फॉर्म में हैं। इस सीजन उन्होंने अपनी टीम के लिए 12 गोल किए हैं और 14 गोल में योगदान दिया है। फीपी विश्व कप में अर्जेंटीना का पहला मैच 22 नवंबर को है। ऐसे में उनके चोटिल होने पर यह टीम परेशानी में आ सकती है, क्योंकि अर्जेंटीना के दो अहम खिलाड़ी एंजल डी मारिया और पाउलो डिबोला पहले ही चोटिल हैं और इन दोनों ही खिलाड़ियों के विश्व कप खेलने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें