फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League: आखिरी 16 टीमों के बीच मुकाबलों का शेड्यूल जारी, रियल मैड्रिड का सामना लिवरपूल से

Mon, 07 Nov 2022 07:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट डेनिस

सार

चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 में सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। इस चरण का शेड्यूल जारी हो चुका है। आठ मुकाबलों में जीतने वाली सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। 
 
विज्ञापन
चैंपियंस लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूईएफए चैंपियंस लीग में राउंड ऑफ 16 ड्रॉ का शेड्यूल जारी हो चुका है। अब लीग के ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें इस राउंड में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए जोर लगाएंगी। यहां जीतने वाली सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। राउंड ऑफ 16 में सबसे अहम मैच डिफेंडिंग चैंपियन रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच है। ये दोनों टीमें पिछले साल फाइनल मुकाबले में भिड़ी थीं। इस बार लिवरपूल की टीम मैड्रिड से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। 

ICC POTM: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने विराट कोहली, टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला अवॉर्ड

इसके अलावा पेरिस सेंट-जर्मेन और बेयर्न म्यूनिख का मैच भी बेहद खास होने वाला है। बायर्न म्यूनिख अपने ग्रुप के सभी छह मैच जीतकर राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र टीम थी। बोरुसिया डॉर्टमुंड और चेल्सी की भिड़ंत भी रोमांचक होगी। स्पेनिश दिग्गज एटलेटिको मैड्रिड यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। यह टीम अपने ग्रुप में शामिल चार टीमों में सबसे नीचे रही। 

T20 WC: एबी डिविलियर्स ने भी माना सूर्यकुमार हैं नए 'मिस्टर 360', पढ़ें अफ्रीकी दिग्गज ने क्या कहा

विज्ञापन

चैंपियंस लीग राउंड ऑफ 16 ड्रॉ का पूरा शेड्यूल
  • पेरिस सेंट-जर्मेन बनाम बायर्न म्यूनिख
  • बोरुसिया डॉर्टमुंड बनाम चेल्सी
  • फ्रैंकफर्ट बनाम नेपोलियन
  • एसी मिलान बनाम टोटेनहम हॉटस्पर
  • लिवरपूल बनाम रियल मैड्रिड
  • क्लब ब्रुग बनाम बेनफिका
  • आरबी लीपजिग बनाम मैनचेस्टर सिटी
  • इंटर मिलान बनाम पोर्टो

T20 WC: इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन कैच, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं, अफ्रीका को बाहर करने वाला कैच सबसे ऊपर

इस राउंड में जीतने वाली सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। अब हारने वाली सभी टीमें टूर्नामेंट से बाहर होती जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें