फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के घर में चला मेसी का मैजिक, मेजबान टीम नहीं दिखा पाई कोई करिश्मा

Fri, 30 Oct 2020 06:50 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, तुरीन
विज्ञापन
Lionel Messi - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लियोनल मेसी और उस्मान डेंबेले के दम पर बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में जुवेंटस को 2-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बिना दर्शकों और बिना स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मेजबान टीम कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन


संक्रमित होने के कारण मैच में नहीं खेले जुवेंटस के स्टार रोनाल्डो 
पिछले दो साल से मेसी और रोनाल्डो की भिड़ंत का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण रोनाल्डो मैच में नहीं खेले। वह एकांतवास में चल रहे हैं। चैंपियंस लीग के 25 मुकाबलों में यह दूसरा मौका है जब जुवेंटस को घर में बार्सिलोना से मात मिली। इससे पहले 2018 में उसे 1-2 से हार मिली थी। 

बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग में जुवेंटस को उसके घर में 2-0 से हराया
डेंबेले ने 14वें मिनट में दाग गोल : डेंबेले ने 14वें मिनट में ही गोल कर बार्सिलोना को बढ़त दिला दी थी। मेसी (90+1) ने पेनाल्टी पर गोल कर इसे दोगुना कर दिया। मेसी की टीम ने ला लिगा में रियल मैड्रिड से मिली हार को भुलाकर यह शानदार जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


16 साल (2003-04 के बाद) में पहली बार जुवेंटस की टीम घर में चैंपियंस लीग में कोई गोल नहीं कर सकी  
पीएसजी जीता पर नेमार चोटिल : फॉरवर्ड मोइसे कीन (64वें, 79वें मिनट) के दूसरे हाफ में 15 मिनट में दागे गए दो गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने इस्तांबुल बासाकसेहिर को 2-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। हालांकि इस दौरान टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार चोटिल हो गए और 26वें मिनट में ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

रैशफोर्ड की हैट्रिक : मार्कस रैशफोर्ड (74वें,78वें, 90+1 मिनट) की हैट्रिक से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आरबी लेइपजिग को 5-0 से रौंदा। अन्य मैचों में चेल्सी ने क्रास्नोडार को 4-0 से, बोरूसिया डॉर्टमंड ने जेनिट सेंट पीटसबर्ग को 2-0 से और सेविला ने रेनेस को 1-0 से पराजित किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें