फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: बेलिंघम के दो गोल से रियल मैड्रिड ने गिरोना को हराया, शीर्ष स्थान पर बढ़त और मजबूत की

Sun, 11 Feb 2024 10:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना।

सार

इस जीत के साथ रियल ने शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त पांच अंकों की कर ली है। इस सत्र में अपने प्रदर्शन से हैरान करने वाले गिरोना को शीर्ष पर आने के लिए रियल को हराना जरूरी था, लेकिन हार के साथ वह दूसरे स्थान पर कायम है।
विज्ञापन
जूड बेलिंघम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल मैड्रिड ने ला लिगा में जूड बेलिंघम के दो गोल की बदौलत गिरोना को 4-0 से पराजित कर दिया। बेलिंघम ने दो गोल जरूर किए, लेकिन उन्हें चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना। उनका मंगलवार को होने वाले चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के मुकाबले में लिपजिग के खिलाफ खेलना भी मुश्किल लग रहा है। बेलिंघम के दो गोल के बावजूद रियल की जीत के हीरो ब्राजीली फुटबालर विनिसयस जूनियर रहे। उन्होंने एक गोल भी किया।
विज्ञापन


गिरोना दूसरे स्थान पर कायम
इस जीत के साथ रियल ने शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त पांच अंकों की कर ली है। इस सत्र में अपने प्रदर्शन से हैरान करने वाले गिरोना को शीर्ष पर आने के लिए रियल को हराना जरूरी था, लेकिन हार के साथ वह दूसरे स्थान पर कायम है। गिरोना को इस सत्र में दो हार का सामना करना पड़ा है और दोनों ही हार उसे रियल मैड्रिड के हाथों मिली हैं। दूसरे हाफ की शुरुआत में इंग्लैंड के मिडफील्डर बेलिंघम को मैदान छोडऩा पड़ा। उस वक्त रियल 3-0 की बढ़त पर था। रियल के कोच कार्लो एंसोलेटी का कहना है कि उनके टखने में मोच है।

विनिसियस ने तीन गोल में निभाई भूमिका
रियल के लिए पहला सत्र खेल रहे बेलिंघम के गोलों की संख्या 16 हो गई है, वह सभी कंपटीशनों में रियल के लिए इस सत्र में कुल 20 गोल कर चुके हैं। रियल के लिए पहला गोल खेल के छठे मिनट में विनिसियस ने किया। विनिसियस ने इसके बाद बेलिंघम और रोड्रिगो को गोल करने में भी मदद की। एंसोलेटी ने भी विनिसियस की तारीफ करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन शानदार रहा। बेलिंघम ने 35वें और 54वें मिनट में गोल किए, जबकि रोड्रिगो ने 61वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें