रोनाल्डो ने लिखा- अभी ज्यादा कुछ नहीं कहना है। धन्यवाद पुर्तगाल। धन्यवाद कतर सपना अच्छा था, जब तक यह चला... अब यही उम्मीद कर रहा है कि मौसम अच्छा सलाहकार होगा और हर किसी को अपने निष्कर्ष निकालने की अनुमति देगा। रोनाल्डो के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को परेशानी में डाल दिया है। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा कि रोनाल्डो पुर्तगाल से अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और अब वह दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने लिखा सपना टूट चुका है। यानी रोनाल्डो ने उम्मीद छोड़ दी है।
विराट ने क्या लिखा?
रोनाल्डो की फोटो शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा "कोई ट्रॉफी या खिताब आपसे वह नहीं छीन सकता, जो आपने इस खेल और दुनियाभर में इस खेल के समर्थकों के लिए किया है। कोई खिताब उस प्रभाव को बयां नहीं कर सकता जो आपका था और जो मैं और मेरे जैसे कई फैंस महसूस करते थे, जब आपको खेलते हुए देखते थे। यह भगवान का एक तोहफा है। जो इंसान हमेशा अपना सब कुछ झोंक कर खेलता है और मेहनत और लगन की मूर्ति है, उसके लिए यह भगवान का आशीर्वाद है। आप हर खिलाड़ी के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। आप मेरे लिए सार्वकालिक महान हैं।"