फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका कप में 18 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Tue, 16 Jun 2015 07:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्सिको ने कोपा अमेरिका कप में मेजबान चिली को 3-3 से बराबरी पर रोक लिया जबकि बोलिविया ने इक्वाडोर को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट में 18 सालों में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 2-0 से हराने वाली चिली टीम एक समय आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाती दिख रही थी जब उसने आरतुरो विडाल के दो गोलों की मदद से 3-2 से बढ़त बना ली थी लेकिन 66वें मिनट में विसेंट वूओसो ने अपना दूसरा गोल करते हुए मैक्सिको को बराबरी दिला दी।

वूओसो ने 21वें मिनट में मैक्सिको को बढ़त दिलाई थी लेकिन विडाल ने अगले ही मिनट में जोरदार हेडर से चिली के पक्ष में स्कोर 1-1 कर दिया। मैक्सिको ने 29वें मिनट में फिर बढ़त ली जब एटलेटिको मैड्रिड के स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने एड्रियन के कार्नर पर गोल कर दिया। चिली ने जल्द ही एडुआर्डो वर्गेस के गोल से स्कोर 2-2 कर दिया।
विज्ञापन


इस बार बढ़त लेने की बारी चिली की थी और 55वें मिनट में विडाल ने गोल कर घरेलू दर्शकों को खुश कर दिया मगर वूओसो के गोल ने चिली को मैक्सिको के साथ अंक बांटने को मजबूर कर दिया।

चिली यह मैच जीत भी सकती थी अगर एलेक्सिस सांचेज के वैध दिख रहे गोल को ऑफसाइड नहीं दिया जाता जो मैच समाप्ति से दस मिनट पहले हुआ था। चिली ग्रुप में शीर्ष पर है।

अब उसका शुक्रवार को अंतिम राउंड रोबिन मैच बोलिविया से होगा। उधर वालपराइसो में बोलिविया ने मैक्सिको को हराकर विदेशी धरती पर प्रतियोगी मैच में पहली जीत दर्ज की।

यह बोलिविया की कोपा अमेरिका कप में 1997 के बाद पहली जीत है। अब टीम दूसरे राउंड की होड़ में शामिल हो गई है। बोलिविया ने पहले 45 मिनट में 3-0 की बढ़त बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी।

अनुभवी कप्तान रोनाल्ड रेल्डस ने पांचवें मिनट में, डेलेन्स ने 18वें मिनट में गोल किया। तीसरा गोल स्ट्राइकर मार्सेलो मार्टिन्स ने किया। दूसरे हाफ में वेलेंसिया ने इक्वाडोर के लिए गोल किया और 81 वें मिनट में बोलोनस ने 25 गज की दूरी से गोल कर बराबरी की उम्मीदें जगाईं लेकिन अंतत: बोलिविया मैच जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें