फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल मैड्रिड के हेजार्ड और कासेमिरो कोरोना से संक्रमित, जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

Sun, 08 Nov 2020 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एडन हेजार्ड
विज्ञापन

कोविड-19 का खतरा अभी बरकरार है और खेल शुरू होने के बाद से खिलाड़ी लगातार इससे संक्रमित भी हो रहे हैं। रियल मैड्रिड के फारवर्ड एडेन हेजार्ड और मिडफील्डर कासेमिरो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्पेन के इस शीर्ष क्लब ने कहा कि उसकी शीर्ष टीम के अन्य सभी खिलाड़ी, कोच और कर्मचारी शुक्रवार को हुए परीक्षण में नेगेटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से जुड़े नियमों के अनुसार 29 साल के हेजार्ड और 28 साल के कासेमिरो को पृथकवास से गुजरना होगा। वहीं रियल मैड्रिड की टीम को रविवार को वेलेंसिया से भिड़ना होगा।
विज्ञापन


हेजार्ड को आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बेल्जियम की टीम में शामिल किया गया है। लेकिन अब फिलहाल उन्हें संक्रमण से उबरना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें