फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा : गत चैंपियन ने रियल बेटिस को बार्सिलोना ने 5-2 से दी मात 

Tue, 27 Aug 2019 03:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंटोनी ग्रिजमैन - फोटो : social Media
विज्ञापन

एंटोनी ग्रिजमैन के नौ मिनट के भीतर दो शानदार गोल के दम पर गत चैंपियन बार्सिलोना ने ला लीगा में इस सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में शिकस्त खाने वाले बार्सिलोना ने रियल बेटिस को 5-2 से पराजित किया। जुलाई में एटलेटिको मैड्रिड को छोड़ बार्सिलोना का दामन थामने वाले ग्रिजमैन ने 41वें और 50वें मिनट में गोल दागे।

विज्ञापन


उनके अलावा कार्लेस पेरेज (56वें मिनट), जोर्डी अल्बा (60वें मिनट) और अर्तुरो विडला (77वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रियल बेटिस की ओर से फेकेर 15वें मिनट और मोरॉन 79वें मिनट ने एक-एक गोल किया। एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड ने लेगनेस को 1-0 से मात देकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
 
पीएसजी ने टूलूज को 4-0 से रौंदा 

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग वन में टूलूज को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से रौंदकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। हालांकि मैच के दौरान पीएसजी के स्टार फुटबॉलर कलियान म्बापे और एडिसन कवानी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


कवानी को मैच शुरू होने के 14 मिनट बाद ही जबकि म्बापे को दूसरे हाफ में मैदान छोड़ना पड़ा। पीएसजी के लिए चौपो मोटिंग (50वें, 75वें) और मारक्यूनोस (83वें मिनट) ने गोल किए। एक गोल आत्मघाती रहा जो मैथ्यू गोनक्लेव ने 55वें मिनट में किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें