फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन बागान को हराकर गोकुलम ने जीता डूरंड कप, 22 साल बाद केरल की किसी टीम ने जीता खिताब

Sat, 24 Aug 2019 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोकुलम - फोटो : social media
विज्ञापन

त्रिनिदाद के फॉरवर्ड मार्कस जोसफ के दो गोलों की मदद से डूरंड कप टूर्नमेंट में पहली बार खेल रहे गोकुलम केरल एफसी ने शनिवार को यहां फाइनल में 16 बार के चैंपियन मोहन बागान को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जोसफ ने हाफ टाइम से ठीक पहले (45+1) पेनाल्टी को गोल में बदला और फिर 51वें मिनट में उन्होंने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

विज्ञापन


पहले हाफ में औसत प्रदर्शन करने वाली मोहन बागान टीम ने दूसरे हाफ में अपने खेल में सुधार किया। इसका फायदा उन्हें 64वें मिनट में मिला जब जोसेबा बेटिया के फ्री किक को साल्वा ने हेडर के दम पर गोल में बदल दिया। टीम ने इसके बाद भी गोल करने की कोशिश जारी रखी पर उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


केरल की किसी टीम ने 22 साल बाद एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले एफसी कोच्चि ने इस खिताब को जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें