फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और फुटबॉल ने 'परिवार' मिला दिया! इस फैन की कहानी है बेहद इमोशनल

Mon, 09 Jul 2018 06:04 AM IST
सेंट पीटर्सबर्ग से प्रकाश पुरोहित
विज्ञापन
गिलबेर्टो मार्टिनेज
विज्ञापन

यही कोई तीन महीने पहले मैक्सिको के गिलबेर्टो मार्टिनज ने आठ साल के बेटे डिएगो, छह साल की बेटी मिया और पत्नी वेरोनिका को साथ लेकर विश्व कप देखने के लिए रूस जाने का तय किया था। बेटा डिएगो तो जैसे फुटबॉल का दीवाना ही था और उसे मुंहमांगी मुराद मिल रही थी। 

विज्ञापन


पूरे परिवार ने पूरे एक महीने विश्व कप देखने की तैयारी कर ली थी। बेटा डिएगो चाहता था कि बस, एक बार उसके पसंदीदा खिलाड़ी ब्राजील के नेमार और मैक्सिकन गोलकीपर गुलेरमे से उसकी मुलाकात विश्व कप में हो जाए।

तभी... यानी करीब दो महीने पहले कार दुर्घटना में पत्नी, बेटी और बेटा नहीं रहे। गिलबेर्टो की तो जैसे दुनिया ही उजड़ गई, उसके सपने चूर-चूर हो गए। उसने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। विश्व कप देखने की अब कोई वजह गिलबेर्टो के पास नहीं थी कि वह बेटा डिएगो ही नहीं रहा, जिसकी वजह से वह अपने पूरे परिवार को रूस ले जा रहा था। तभी कुछ मित्रों और परिवार ने यह त्रासद कहानी सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन


दुनिया भर से गिलबेर्टो को सांत्वना के संदेश आने लगे, लेकिन इन सबके बीच एक संदेश ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार का था। नेमार ने लिखा कि आप अपने बच्चे की वजह से विश्व कप जा रहे थे। अब वह नहीं है और आप नहीं जा रहे हैं। मेरा कहना है कि उस दिवंगत बच्चे के लिए आपको विश्व कप में शामिल होना चाहिए। मैं उसके लिए खेलूंगा। जब भी आप स्टेडियम में मुझे खेलते देखें, तो समझ लें आपका डिएगो खेल रहा है।





नेमार ही नहीं, मैक्सिकन गोलकीपर गुलेरमे ने भी लिखा कि आपको विश्व कप देखने जरूर आना चाहिए। अपने बेटे की खातिर आपको यह मुश्किल फैसला लेना चाहिए। तुम्हारे बेटे के लिए मैं खेलूंगा, तुम जरूर आओ। तब गिलबेर्टो को लगा कि ये लोग ठीक कह रहे हैं और मुझे अपने बच्चे के लिए रूस जाना चाहिए।

और गिलबेर्टो स्टेडियम में हाजिर थे, मैक्सिको का मैच देखने के लिए। गिलबेर्टो ने पत्नी, बेटी और बेटे डिएगो का भी 'फेन-आईडी' बनवा लिया और अब उनके गले में 'चार फेन-आईडी' नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे फुटबॉल ने पूरे परिवार को फिर साथ कर दिया है। गिलबेर्टो अब अकेले नहीं हैं... उनके साथ उनका परिवार है... फुटबॉल की दुनिया का परिवार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें