फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: नहीं रहे फ्रांस के फुटबॉलर एडम्स, 39 साल कोमा में रहने के बाद ली अंतिम सांस

Tue, 07 Sep 2021 02:16 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस के मशहूर फुटबॉलर रहे जीन पियरे एडम्स का निधन हो गया है। वह 39 साल तक कोमा में रहे। सेनेगल में जन्मे डिफेंडर एडम्स ने नीस के लिए 140 से ज्यादा मैच खेलने के अलावा पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेले। 
विज्ञापन
फ्रांस के फुटबॉलर जीन पियरे एडम्स का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जीन पियरे एडम्स का 39 साल तक कोमा में रहने के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। वर्ष 1982 में घुटने के ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थेटिक (सुन्न करने की दवा) दिया गया था। इससे वह कोमा में चले गए और फिर होश में नहीं आ पाए। सेनेगल में जन्मे डिफेंडर एडम्स ने नीस के लिए 140 से ज्यादा मैच खेलने के साथ ही पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेले। 

विज्ञापन


उन्होंने 1972 से 1976 के बीच 22 बार फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया था। एडम्स को कोचिंग ट्रेनिंग कैंप के दौरान घुटने में चोट लगी थी। उन्हें लियोन के अस्पताल ले जाया गया। उस दिन अस्पताल कर्मियों की हड़ताल थी। फिर भी उनका ऑपरेशन किया गया। इस दौरान एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट को आठ मरीजों की देखभाल करनी पड़ रही थी। 

एडम्स की देखरेख एक ट्रेनी कर रहा था। ऐसे में उन्हें दवा देने में गड़बड़ हो गई। इससे एडम्स को दिल का दौरा पड़ गया। साथ ही उनके दिमाग पर भी असर पड़ा और वे कोमा में चले गए। इस मामले में 1990 में डॉक्टर और ट्रेनी को एक महीने की निलंबित सजा और 65000 रुपये (750 यूरो) का जुर्माना भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें