अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच के दौरान हुई एक सनसनीखेज घटना ने खेल जगत को झकझोर दिया। स्थानीय मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक फुटबॉल मैच के दौरान रेफरी ने एक टीम के खिलाड़ी को बस रेड कार्ड दिखाया था, जिसका बदला उसने उसी वक्त रेफरी को गोलियों से भूनकर लिया।
लियोनेल मेसी जैसे महान फुटबॉलरों की जननी अर्जेंटीना में हुई इस शर्मनाक घटना ने न सिर्फ खेल भावना को कलंकित किया बल्कि मैच के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार पर उठ रहे सवालों को हवा दे दी है।
मंगलवार शाम को मीडिया में आई घटना के मुताबिक, आरोपी खिलाड़ी द्वारा गोलियों से छलनी किए गए रेफरी की मौत हो चुकी है। मंगलवार शाम तक आई खबर के मुताबिक खिलाड़ी उस वक्त फरार चल रहा था। उसे टीम से निलंबित भी कर दिया गया है। खिलाड़ी के नाम भी अभी खुलासा नहीं हो पाया।