फीफा घोटाले से त्रस्त एक नैतिक न्यायाधिकरण ने सोमवार को सेप बटलर और आइकल प्लाटिनी पर आठ साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।
महत्वपूर्ण पदों पर पदासीन बटलर और प्लाटिनी के अचानक निलंबन से फीफा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बटलर और पलतीनी को तुरंत फटबाल से संबंधित सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बटलर का कैरियर लगभग खत्म हो गया है। प्लाटिनी के फीफा का अध्यक्ष बनने वाली इच्छाओं पर पानी फिर गया। 1998 से फीफा के अध्यक्ष रहे बटलर पर 50 हजार स्वीस फ्रैं स का जुर्माना लगया गया है।