फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज आर्सेनल चौंका तो बार्सिलोना ड्रॉ पर हुआ मजबूर

Fri, 18 Sep 2015 07:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रोएशिया के अग्रणी फुटबॉल क्लब डिनामो जागरेब ने चैंपियंस लीग के तहत बुधवार को खेले गए ग्रुप स्तर के एक मुकाबले में इंग्लिश फुटबॉल क्लब आर्सेनल को 2-1 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

यूरोपीयन मिनोज जागरेब की 14 चैंपियंस लीग मैचों में यह पहली जीत है।
एक अन्य मुकाबले में गत चैंपियन बार्सिलोना को रोमा से 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। चेल्सी ने माक्काबी टेल अवीव को 4-0 से पराजित किया।
जागरेब की ओर से मैच का पहला गोल जोसिप पिवारिक ने 29वें मिनट में किया। इसके बाद जूनियर फर्नांडीज ने 58वें मिनट में गोल कर जागरेब की बढ़त को दोगुना कर दिया।
आर्सेनल की ओर से एकमात्र गोल थियो वालकट ने 79वें मिनट में किया। उधर, बार्सिलोना की ओर से स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने मैच के 21वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

लेकिन 31वें मिनट में एलेसांद्रो ने फ्लोरेंजी ने गोल कर रोमा को एक-एक की बराबरी दिला दी।
इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हो सका और बार्सिलोना को रोमा के खिलाफ अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।
एक अन्य ग्रुप मुकाबले में चेल्सी ने माक्काबाी को 4-0 से धो दिया। चेल्सी ओर से डा सिल्वा विलियन ने मैच के 15वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके बाद एंबोआ ऑस्कर ने 45वें मिनट में पेनाल्टी के सहारे गोल किया। डिएगो कोस्टा ने 58वें और फ्रांस्सेक फाब्रेगास ने मैच के 78वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें