स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के गोल की बदौलत बार्सिलोना ने ला लीगा के तहत शनिवार को खेले गए अपने तीसरे मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से पराजित कर दिया।
मैड्रिड में खेले गए इस मुकाबले में जीत के बाद बार्सिलोना के तीन मैचों से नौ अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर है।
दूसरी ओर, इतने ही मैचों से रियल मैड्रिड के सात अंक हो गए हैं और तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।
मुकाबले के 52वें मिनट में एटलेटिको की ओर से फर्नांडो टोरेस ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार जूनियर ने मैच के 55वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 1-1 की बराबरी दिला दी। 77वें मिनट में मेसी ने गोल कर बार्सिलोना को 2-1 से जीत दिला दी।