इंग्लैंड और एंडोरा के मैच से पहले स्टेडियम में आग लगने का वीडियो सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड और एंडोरा के बीच मैच से पहले फुटबॉल स्टेडियम में आग लग गई। इसके बाद इस बात पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं कि यह मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा या किसी दूसरे मैदान में इसका आयोजन होगा। इस मैच की मेजबानी एंडोरा कर रहा था। अभी तक आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि आग काफी भयानक थी। वर्ल्डकप क्वालीफायर्स मैच में इंग्लैंड और एंडोरा के बीच 10 अक्टूबर को मैच होना है।