फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup Qualifiers: ब्राजील और अर्जेंटीना का मैच सातवें मिनट ही रोकना पड़ा, जानें वजह

Tue, 07 Sep 2021 01:58 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओपोलो

सार

अर्जेंटीना और ब्राजील के बीच खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच के दौरान नाटकीय घटनाक्रम हुआ। जिसके चलते इस मुकाबले में सात मिनट में ही रोकना पड़ा। दरअसल इस मैच में कुछ खिलाड़ियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर अर्जेंटीना बनाम ब्राजील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच विश्व कप क्वालिफायर मैच नाटकीय हालात में स्थगित करना पड़ा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले तीन खिलाड़ियों को बाहर करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को मैदान में आना पड़ा। मैच में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और ब्राजील के नेमार भी खेल रहे थे। इस मैच को सातवें मिनट में ही रोकना पड़ा जब दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। खिलाड़ियों, कोच, फुटबॉल अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों के बीच काफी बहस भी हुई। 

ब्राजील के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अर्जेंटीना के इंग्लैंड में बसे तीन खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रहना चाहिए था लेकिन वे मैच खेल रहे थे। फीफा को अब तय करना है कि इस क्वालिफायर का आगे क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील की स्वास्थ्य एजेंसी के अध्यक्ष अंतोनियो बारा टोरेस ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए अर्जेंटीना के उन सभी खिलाडियों पर  जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। इन चारों को क्वारंटीन में रहने केलिए कहा गया था लेकिन तीन मैच खेलने उतरे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें