फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fifa Qualifiers: चिली-इक्वाडोर क्वालीफायर मैच में आर्टुरो विडाल ने विपक्षी खिलाड़ी के चेहरे पर मारी लात, देखें वीडियो

Thu, 18 Nov 2021 11:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

17 नवंबर को चिली और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान चिली के आर्टुरो विडाल ने विपक्षी टीम के खिलाड़ी के चेहरे पर लात मार दी। क्वालीफायर मुकाबले में इक्वाडोर ने 2-0 से हराया।
विज्ञापन
चिली बनाम इक्वाडोर - फोटो : twitter@brfootball
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए इन दिनों क्वालीफायर्स मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार को चिली और इक्वाडोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच के दौरान मैदान पर ऐसी घटना हूई जो कभी-कभार होती है। चिली और इंटर मिलान के स्टार फुटबॉलर आर्टुरो विडाल को विपक्षी टीम के खिलाड़ी के चेहरे पर लात मारने के चलते मैदान से बाहर भेज दिया गया।

विज्ञापन


इक्वाडोर के पेनल्टी बॉक्स के पास एक लंबा पास प्राप्त करने की कोशिश करते हुए उन्होंने गेंद पूरे जोर के साथ गेंद पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। और अंत में अपने प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर लात मार दी। हालांकि इस दौरान विडाल के हाव-भाव से लगा कि उन्होंने जानबूझकर लात नहीं मारी है। इस घटना को देखते हुए मैच रेफरी ने विडाल को लाल कार्ड दिखाया। उन्हें खेल के 13वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया। 


इक्वाडोर ने 2-0 से जीता मैच

दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में इक्वाडोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिली को टिकने नहीं दिया। इस मकुाबले में इक्वाडोर ने चिली को 2-0 से हराया। इक्वाडोर की ओर से पेर्विस एस्टुपिन ने नौवें मिनट में कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद इंजरी टाइम में मोइसेस कैसेडो ने गोलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इस दौरान 10 खिलाड़ियों से साथ मैदान पर खेल रही चिली की टीम पूरे मैच में सघर्ष करते नजर आई और वह कोई भी गोल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


छठे स्थान पर खिसका चिली

इस हार के बाद चिली के फीफा वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के चांस कम हो गए हैं। वह 16 अंकों के साथ अपने ग्रुप में छठे स्थान पर है। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जबिक, इक्वाडोर तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें