हालांकि भारतवासियों के लिए 'मेरी दूसरी कंट्री' का हैशटैग अभी भी सक्रिया था। अर्जेंटीना की हार के बात क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल से लोग खिताब की उम्मीद करने लगे, लेकिन उरुग्वे के हाथों प्री क्वार्टर फाइनल में हार के बाद पुर्तगाल भी बाहर हो गई।
पुर्तगाल के बाद भारतीय फैंस अपने तीसरे सबसे चहेते खिलाड़ी नेमार से उम्मीद बांध बैठे। लेकिन बेल्जिम ने क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को बाहर कर बड़ा उलटफेर कर दिया। अब भारतीय फैंस 'मेरी दूसरी कंट्री' का टैग हैरी केन के नेतृत्व वाली इंग्लैंड के लिए इस्तेमाल करने लगे। लेकिन यहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 2-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली।
अब तक चार टीमों से उम्मीद लगाकर बैठे भारतीय फैंस को सिर्फ निराशा ही मिली है, लेकिन इस हैशटैग को उन्होंने एक नारे की तरह इस्तेमाल किया है, जो शुरुआत से लेकर अब तक बुलंद है। अब भारतीय फैंस इस हैशटैग को एंटोइन ग्रीजमैन और कैलियन म्बाप्पे जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी टीम फ्रांस के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।