फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से खत्म हुआ दो महानायकों का सफर, मेसी-रोनाल्डो का सपना टूटा

Sun, 01 Jul 2018 05:30 AM IST
स्पोर्ट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप में एक ही दिन अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टयानो रोनाल्डो की विदाई हो गई। फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 और उरूग्वे ने पुर्तगाल को 2-1 हरा दिया। इसी के साथ ही दोनों महानायकों का विश्वकप जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। इन दोनों महानायकों को बाहर करने करने वाली दोनों टीम क्वार्टर फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी। 

विज्ञापन


पहला मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुआ, जिसमें फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर यही खत्म हुआ। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने फीफा का इतिहास बदल दिया, यह पहला मौका होगा जब वह अर्जेंटीना को हराने में कामयाब हो पाया हो।
 
विश्व कप की शुरूआत से पहले अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। इस हार के साथ मेसी का अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने का सपना भी अधूरा रह गया। नॉकआउट राउंड का यह पहला मैच जबरदस्त उतार-चढ़ाव भरा रहा।
विज्ञापन


कभी फ्रांस आगे होता तो अर्जेंटीना आगे हो जाता फिर फ्रांस बराबरी कर मैच में दोबारा अपनी पकड़ बना लेता। इस मैच ने विेंटेज विश्व कप के किसी भी हाई स्कोरिंग मुकाबले की याद दिला दी। फ्रांस के लिए आज टीनएज खिलाड़ी म्बाप्पे स्टार बनकर उभरे। उन्होंने न सिर्फ 2 अहम गोल दागे बल्कि टीम के लिए एक पेनल्टी भी बनाई, जिसे ग्रीजमैन ने भुनाया।

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड के पहले मुकाबले में फ्रांस के हाथों 3-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की टीम का सफर वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में थम गया और फ्रांस ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। हार के बाद मेसी सिर झुकाए स्टेडियम में नजर आए।

दूसरा मुकाबला उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच हुआ, जिसमें एडिनसन कवानी के दो बेहतरीन गोलों की मदद से उरुग्वे ने पुर्तगाल को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसकी फ्रांस से 6 जुलाई को टक्कर होगी जिसने अन्य मुकाबले में अर्जेंटीना को 4-3 से पराजित किया था।

कवानी ने सातवें और 62वें मिनट में गोल किए जबकि पुर्तगाल का एकमात्र गोल पेपे ने 55वें मिनट में किया था। पुर्तगाल के स्टार रोनाल्डो इस मैच में अपना करिश्मा नहीं दिखा सके। उनके पास पहले हाफ में डायरेक्ट फ्री किक से गोल करने का मौका आया, लेकिन वह ऐसा कमाल नहीं दिखा सके जैसा स्पेन के खिलाफ हैट्रिक के समय उन्होंने किया था।

रोनाल्डो ने इस मैच में दूसरा पीला कार्ड भी देखा। अंतिम क्षणों में तो पुर्तगाल का गोलकीपर भी अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में मैदान में आ गया था लेकिन पुर्तगाल बराबरी हासिल नहीं कर सका और उसकी विश्व कप से विदाई हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें