फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कुत्ते की मेहरबानी से चैंपियन बना था इंग्लैंड, कभी नहीं भूल सकता वो ऐहसान

Sat, 09 Jun 2018 05:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fifa world cup 1966
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास बेहद रोमांचक रहा है। इससे कई ऐसे आश्चार्यजनक किस्से जुड़े हैं जिन्हें फैंस आज तक नहीं भुला सके हैं। ऐसा हि एक किस्सा साल 1966 के फीफा विश्व कप से भी जुड़ा है। आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि 1966 के विश्व कप की ट्रॉफी चार महीने पहले ही चोरी हो चुकी थी।

विज्ञापन


फीफा वर्ल्ड कप 1966 की ट्रॉफी चोरी होने के बाद मानों इंग्लैंड में हड़कंप मच गया था। लंदन पुलिस हर जगह सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को ही तलाश रही थी। कई कोशिशों के बावजूद पुलिस फीफा की ट्रॉफी को खोज नहीं सकी।

Trending Videos
विज्ञापन

fifa wc 2018
एक दिन डेव नाम का एक शख्स ऐसे ही अपने कुत्ते के साथ बाहर टहल रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि उनका कुत्ता पिकल उनके पड़ोसी की कार के चारों ओर चक्कर काट रहा है। डेव ने कार की तरफ ध्यान से देखा तो उन्हें पेपर में लिपटी विश्व कप की ट्रॉफी मिली। यह देखते ही डेव के होश उड़ गए।

पेपर में लिपटी ट्रॉफी को देखते ही डेव ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विश्वकप खोजने के लिए और देश की साख बचाने के लिए पिकल को पुरुस्कृत भी किया गया। उसे ईनामी राशि के साथ जीवन भर के लिए खाद्य सामग्री इनाम के तौर पर मुफ्त मिली। हालंकि एक साल बाद ही पिकल का देहांत हो गया। 1966 का फीफा वर्ल्ड कप इंग्लैंड ने ही जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें