फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को किया सस्पेंड

Wed, 11 Oct 2017 03:03 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
फीफा - फोटो : fifa.com
विज्ञापन
फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (पीएफएफ) को सस्पेंड कर दिया है। फीफा ने थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप के कारण यह निर्णय लिया है। 10 अक्टूबर 2017 को ब्यूरो ऑफ फीफा काउंसिल के निर्णय के अनुसार पीएफएफ को तत्काल प्रभाव के साथ निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि ब्यूरो ऑफ फीफा काउंसिल ने इस निर्णय को इस तथ्य के रूप में लिया कि पीएफएफ कार्यालयों और उसके खाते कोर्ट द्वारा अप्वांइट किए गए एडमिनिस्ट्रेटर के कंट्रोल में रहते हैं। इसके निलंबन के बाद फीफा के नियमों के मुताबिक पीएफएफ अपने सभी सदस्यता अधिकार खो देता है। पीएफएफ के प्रतिनिधियों और क्लब की टीमों को अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अधिकार नहीं है, जब तक कि निलंबन रद्द नहीं हो जाता।

पढ़ेंः- FIFA U-17 World Cup 2017: बराबरी पर समाप्त हुआ गिनी-कोस्टा रिका के बीच मुकाबला

बहरहाल, इसका ये भी मतलब है कि इसके बाद से ना तो पीएफएफ और ना इसके किसी भी सदस्य या अधिकारियों को फीफा या एशियाई फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) से किसी भी डेवलपमेंट प्रोग्राम  या ट्रेनिंग से फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

  Following suspension, Pak Football Federation representative & club teams are no longer entitled to take part in international competitions. — ANI (@ANI) October 11, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें