गोलकीपर रिकॉर्डो मोंटेनेगरो के बेहतरीन प्रयास की मदद से कोस्टा रिका ने गिनी को ग्रुप सी मैच में 2-2 से बराबरी पर रोक लिया। कोस्टा रिका ने 26वें मिनट में येक्सी जर्गिन की मदद से खाता खोला लेकिन फोंदजे टूरे ने गिनी को बराबरी दिला दी। गिनी ने मैच में दबदबा बनाया लेकिन कोस्टारिका के गोलची ने अच्छे बचाव किए।
कोस्टा रिका ने एक बार फिर बढ़त बनाई जब आंद्रे गोमेज ने 67वें मिनट में रक्षक पंक्ति की ढिलाई का फायदा उठाकर गोल कर दिया लेकिन इब्राहिमा सोमह ने 81वें मिनट में गिनी को फिर बराबरी दिला दी। उसके बाद गिनी ने निर्णायक गोल के लिए काफी प्रयास किया लेकिन मोंटेनेगरो ने गोलपोस्ट के नीचे बेहतरीन प्रदर्शन कर गिनी की जीत का सपना पूरा नहीं होने दिया।
इस ड्रॉ से दोनों टीमों की नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। कोस्टा रिका का अगला मैच 13 अक्तूबर को ईरान से है।