वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट भले ही कितना विवादास्पद रहा हो लेकिन अच्छी खबर यह है कि कोई भी खिलाड़ी अब तक डोप टेस्ट में पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
फीफा की चिकित्सा समिति ने सोमवार को बताया कि एक हजार से ज्यादा डोपिंग टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आए हैं।
वहीं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिरी डवोराकने ने बताया कि विश्व कप की 32 टीमों के कुल 736 खिलाड़ियों के खून और यूरीन के नमूने लिये गए थे।
डवोराक ने बताया कि एक मार्च से 11 जून तक 777 टेस्ट कराए गए थे जबकि 232 टेस्ट ब्राजील में पहले 58 मैचों के दौरान कराए गए।
सभी का नतीजे नेगेटिव आए हैं। इससे पहले वर्ष 1994 विश्व कप में अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर बाहर का रास्ता दिखा था।