फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतकर भी हार गई पुर्तगाल

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/ब्रासीलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2014 के 15वें दिन पुर्तगाल ने ग्रुप जी के मुकाबले में घाना को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बावजूद पुर्तगाल नॉकआउट दौर में नहीं पहुंच सका क्योंकि बेहतर गोल अंतर से अंतिम 16 में पहुंचने के लिए पुर्तगाल को घाना के खिलाफ कम से कम चार गोल करने थे। हालांकि इस जीत से पुर्तगाल को तीन अंक मिले। इससे पहले दोनों ही टीमें एक-एक अंक से बराबरी पर थी। वहीं इस ग्रुप में जर्मनी के 7 और अमेरिका के 4  अंक हैं।
विज्ञापन

एस्टाडीओ नासिओनल मैदान पर खेले गए इस मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिले। हालांकि 54 प्रतिशत गेंद पुर्तगाली खिलाड़ियों के कब्जे में रही। पुर्तगाल के लिए पहला गोल जॉन बोए ने 31वें मिनट में किया। बोए ने बाएं से वेलोसो से मिले पास पर बेहतरीन ढंग से गेंद को गोलजाल में पहुंचा दिया। 39वें मिनट में हैरिसन अफुल को येलो कार्ड दिखा दिया गया।

पहले हाफ तक पुर्तगाल 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में घाना ने वापसी की जबरदस्त कोशिश की। लेकिन 57वें मिनट में असामोह ग्यान ने गोल दाग घाना को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 80वें मिनट में रोनाल्डो ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए मैदानी गोल कर पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद भी रोनाल्डो ने गोल के दो बेहतरीन मूव बनाए लेकिन पुर्तगाली खिलाड़ी उसे गोल में बदलने में नाकाम रहे। इसके साथ ही दोनों ही टीमों का दिल टूट गया। पुर्तगाल को पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था और अमेरिका के साथ खेले गए मैच में भी हार की ओर बढ़ रहा था लेकिन रोनाल्डो अपने शानदार गोल से मैच 2-2 से ड्रा करवाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें