फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो कप: डेनमार्क चौथी बार पहुंचा सेमीफाइनल में, आगे दिग्गजों से होगी टक्कर

Sun, 04 Jul 2021 06:00 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेनमार्क की यह लगातार तीसरी जीत रही। इससे पहले उसने अंतिम ग्रुप मैच में रूस को 4-1 से और प्री क्वार्टर में वेल्स को 4-0 से हराया था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए शनिवार को चेक गणराज्य को 2-1 से हराकर चौथी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में थामस डेलेने (05वां मिनट) और कैस्पर डोलबर्ग (42वां मिनट) ने गोल किए।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में डेनमार्क की इंग्लैंड और यूक्रेन के बीच होने वाले अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगी। डेनमार्क की यह लगातार तीसरी जीत रही। इससे पहले उसने अंतिम ग्रुप मैच में रूस को 4-1 से और प्री क्वार्टर में वेल्स को 4-0 से हराया था।  

डेनमार्क के कप्तान ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। डेनमार्क ने इसके साथ 2004 यूरो कप में चेक गणराज्य से मिली अपनी 0-3 की हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। 
विज्ञापन


पैट्रिक ने की रोनाल्डो की बराबरी 
चेक गणराज्य के लिए एकमात्र गोल पैट्रिक शिहक ने 49वें मिनट में किया जो उनका टूर्नामेंट का पांचवां गोल रहा। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


11 : गोल हो गए हैं डेनमार्क के इस टूर्नामेंट में जोकि किसी प्रमुख टूर्नामेंट में सर्वाधिक हैं। इससे पहले टीम ने 1986 विश्व कप में 10 किए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें