कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए अब यूरोपीय फुटबॉल संघ ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को संघ ने चैंपियंस लीग, यूरोपा लीग और महिला चैंपियंस लीग के फाइनल को स्थगित कर दिया। यूईएफए ने अपने जारी किए गए बयान में कहा है कि कोरोना की वजह से मई में होने वाले इन मुकाबलों को आधिकारिक तौर पर स्थगित किया जा रहा है और इसकी नई तारीखों का फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है।